CLICK HERE TO KNOW MORE ABOUT ICT BIKANER

आह्वान

मानव संसाधन विकास मंत्रालय भारत सरकार, नई दिल्ली के निर्देश पर शिक्षा विभाग ने नवीन शिक्षा सत्र से आई.सी.टी. योजना के अंतर्गत संचालित २००० विद्यालयों में नई तकनीक से शिक्षण सुविधा उपलब्ध कराने के पवित्र एवं दूरदर्शी उद्देश्य से ई–कंटेंट निर्माण प्रयोजना लागू करने का निर्णय लिया है | सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को कम्प्यूटर शिक्षा से जोड़े जाने के प्रावधान अंतर्गत प्रदेश में २००७ से आई.सी.टी. प्रथम तथा २०१० से आई.सी.टी. द्वितीय चरण संचालित है |

आई.सी.टी. योजना के माध्यम से प्रदेश के सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को भी ई–कंटेंट उपलब्ध कराया जायेगा जिससे वे भी प्रतिस्पर्धा के दौर में अन्य विद्यार्थियों के साथ होड़ कर सकें और प्रतिभावान छात्र–छात्राओं  की कतार में स्वयं को स्थापित कर सकें| इसी प्रयोजन की क्रियान्विति में माननीय शिक्षा सचिव श्री भास्कर ए. सावंत तथा माननीय आयुक्त, माध्यमिक शिक्षा श्री आलोक गुप्ता के आशीर्वाद से शिक्षण की इस अभिनव विधा में कार्य करने का दायित्व क्रिएटिव टीचर्स ऑफ राजस्थान (सी.टी.ओ.आर. ) को प्राप्त हुआ है| सी.टी.ओ.आर. को मिला यह दायित्व न केवल प्रदेश के लाखों विद्यार्थियों तक शिक्षण की नवीन विधा को पहुँचाने का कार्य करने का पुण्य अवसर है अपितु २१ वीं   सदी की प्रबल आवश्यकताओं को मूर्त रूप देने में प्रतिभावान शिक्षक–शिक्षिकाओं के लिय अपने हुनर  को छात्र हित में प्रदर्शित करने का नायाब मौका भी है|

प्रदेश के उन समस्त प्रतिभावान और कर्मठ शिक्षक–शिक्षिकाओं से समय का आह्वान हैई–कंटेंट से जुडी सृजनात्मक पठन सामग्री साझा करें और सी.टी.ओ.आर. के साथ जुड़कर अपनी रचनात्मकता से नवीन शिक्षण तकनीक से अध्ययन करने के तमन्नाई प्रदेश के लाखों विद्यार्थियों का भविष्य सवाँरे| कक्षा १० एवं कक्षा १२ में पढाये जाने वाले विषयों के पठन पाठन में सहायक पाठ विभिन्न फार्मेट्स  में यथा पॉवर पॉइंट, विडियो क्लिप, एनिमेशन, ऑडियो क्लिप आदि में आप द्वारा निर्मित शिक्षण सामग्री इस युग का महान विद्या दान कहलाने का गौरव पा सकता है| आपका किसी भी रूप में प्राप्त होने वाला रचनात्मक सहयोग न केवल प्रदेश के नौनिहालों को कम्प्यूटर कौशल में निपुण बनाएगा अपितु भारत सरकार और राजस्थान सरकार के साथ शिक्षा विभाग की “ई एजुकेशन में समर्थ राजस्थान” की कल्पना को भी साकार करेगा|

तो आइए इस पवित्र मिशन से जुड़ने का हमारा आमंत्रण स्वीकार कीजिए, महज एक “क्लिक” के साथ प्रदान कीजिए अपनी स्वीकृति और मस्तिष्क में डेरा डाले हुए अधुनातन ज्ञान की पंख पसार क्षितिज तक पहुंचने की ख्वाहिश को हकीकत में बदलने हेतु दीजिए उन्मुक्त उड़ान| याद रखिए असंख्य अध्ययनार्थियों  तक पहुँचने  वाला यह ज्ञान हमें  दिग्विजयी होने का सुकून दे सकता है|

 

 

IF YOU WISH TO  DEVELOP E-CONTENT PLZ. CLICK HERE